सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी उतिल राजभर का 12 वर्षीय पुत्र राहुल घर के बाहर खेल रहा था, तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। उसकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अमवा की सती माई के यहां ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
उधर, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में नंदिनी (12) पुत्री विनोद कन्नौजिया को घर में ही किसी विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे आनन-फानन में अमृतपली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर परिजन नंदिनी को घर लेकर आ गए, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath