मप्र विधानसभा का सत्र सोमवार से, अध्यक्ष ने लिया जायजा

भोपाल, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (18 जुलाई) से शुरू हो रहा है। 12 दिवसीय इस सत्र में कुछ 10 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने रविवार को सत्र संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

विधानसभा सचिवालय से दी गई जानकारी के अनुसार, मानसून सत्र की राज्यपाल रामनरेश यादव द्वारा 15 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। यह सत्र कुल 12 दिन का होगा और 29 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में दो दिन अवकाश है, लिहाजा कुल 10 बैठकें ही होंगी।

सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 3,707 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जबकि ध्यानाकर्षण की 133, स्थगन प्रस्ताव की आठ, अशासकीय संकल्प की 39 तथा शून्यकाल की भी 47 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को विधानसभाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने विधानसभा के अधिकारियों के साथ सत्र संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और विधानसभा भवन तथा विधायक विश्राम गृह का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए़ पी़ सिंह भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493