जम्मू से 1889 अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अशांति के बावजूद अमरनाथ यात्रा रविवार को जारी रही। जम्मू से 1889 तीर्थयात्रियों का दल घाटी के लिए रवाना हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस से कहा, “जम्मू स्थित भगवतीनगर निवास से 56 वाहनों में सवार होकर आज 1889 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।”

उन्होंने कहा कि बच्चों के अलावा यात्रियों के दल में 1422 पुरुष, 333 महिलाएं और 128 साधु शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों के काफिले की अनुरक्षा सुरक्षा बलों ने की है।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके दो सहयोगियों के मारे जाने के बाद गत 9 जुलाई से हो रही हिंसा के बावजूद कश्मीर स्थित बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा जारी थी।

इस साल 2 जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई और 17 अगस्त को समाप्त होगी। समापन के दिन संयोगवश श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के त्योहार भी हैं।

करीब 1,35000 तीर्थ यात्री पवित्र गुफा मंदिर का दर्शन कर चुके हैं। यह पवित्र गुफा कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर उंचाई पर हिमालय में स्थित है।

यात्रा के दौरान स्वाभाविक कारणों से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493