पिछले कई दिनों से बारिश लगातार हो रही है, जिसका असर सड़क मार्ग के साथ-साथ रेल मार्ग पर भी नजर आ रहा है। पुलिया धसकने के कारण इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो गई।
जानकारी मिलने पर रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पुलिया को सुधारने के निर्देश दिए।
इस पुलिया से गुजरने वाली दिल्ली से चली 2002 शताब्दी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे, ट्रेन 12722 दक्षिण एक्सप्रेस पांच घंटे एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां घंटों लेट चल रही है। यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
dharmpath.com dharmpath