अखलाक के परिवार को सुरक्षा दे सरकार : वृंदा करात

माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने मोबाइल पर अखिलेश से बात कर अखलाक के परिवार और उनके वकील को सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।

इससे पहले कमेटी की हुई बैठक में दादरी कांड पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अखलाक एवं उसके परिवार को न्याय दिलाने एवं सांप्रदायिक गतिविधियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

दादरी क्षेत्र के बिहसहड़ा गांव में पिछले साल बकरीद के दिन बहुसंख्यक समदाय के लोगों ने गोमांस खाने का आरोप लगाते हुए अखलाक को उसके घर से खींचकर पहले पिटाई की और फिर उसी की सिलाई मशीन उठाकर उसके सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। क्रूर लोगों ने उसके बेटे दानिश को भी पीटकर अधमरा कर दिया था। अब फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने पर हत्या के आरोपियों की तरफ से दायर याचिका पर जिला अदालत ने मृत अखलाक और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

माकपा ने जिला अदालत के इस आदेश को ‘न्याय की विडंबना’ करार दिया है। अखिलाक के वकील ने इस आदेश को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493