दिल्ली में सुबह बारिश

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिन में बदली छाई रहेगी। कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटों में 26.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493