कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को रंगभेद विरोध की प्रतिमूर्ति और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “नेल्सन मंडेला को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दे रही हूं। हमलोग उनकी याद करें, हम उनके वर्षो के संघर्ष से सदैव अभिप्रेरित होंगे।”
दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोधी क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था। वह 1994 से 1998 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे थे। देश में पहली बार हुए पूर्ण प्रातिनिधिक लोकतांत्रिक चुनाव में वह विजयी हुए थे।
dharmpath.com dharmpath