मप्र : अस्पताल के बिस्तर से गिरकर बच्ची की मौत, आएंगे विशेष पलंग

भोपाल, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती दो वर्षीय बालिका की रविवार की शाम पलंग से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रुस्तम सिंह ने अस्पताल में बच्चों के लिए विशेष पलंग का इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि कुपोषित बच्ची अंकिता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरसिया में इलाज चल रहा था। इस दौरान वह रविवार को पलंग से गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने सोमवार को सभी शासकीय अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों के लिए पलंग की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पलंग में चारों तरफ से सपोर्ट भी लगाएं, ताकि बच्चे पलंग से गिरें नहीं।

इतना ही नहीं, राज्य के अस्पतालों में पुत्र का जन्म होने या किसी मरीज के स्वस्थ होने पर कर्मचारियों द्वारा बख्शीश मांगी जाती है। इस तरह के मामले सामने आने पर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को उनके काम के लिए वेतन दिया जाता है। भविष्य में किसी कर्मचारी द्वारा मरीज से पैसे की मांग करने की जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493