सासाराम, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 28,000 से ज्यादा डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बांसा गांव से टीपीसी के चार खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान विनोद चौधरी, दिनेश चौधरी, सत्येंद्र राम तथा राजकुमार चौधरी के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 28,500 डेटोनेटर, 800 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, दो पिस्तौल, दो राइफल सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath