बिहार : नक्सली हमले में 8 जवान शहीद

गया, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद और गया जिले की सीमा पर डुमरी नाला के पास सोनदाहा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन (कंबैट बटालियान फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के आठ जवान शहीद हो गए जबकि पांच घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार बताया कि सोमवार दोपहर सीआरपीएफ नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही थी तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया। पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाल नक्सलियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। देर रात तक दोनों ओर से गोलियां चलती रही।

नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में कोबरा के आठ जवान शहीद हो गए हैं, जबकि पांच घायल हो गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “घायल जवानों को इलाज के लिए पटना और गया भेज दिया गया है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली भी मारे गए हैं।”

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया, “जंगल में अभी तलाशी अभियान चल रहा है। दोनों ओर से और लोगों के भी मरने की संभावना है।”

घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493