कलाम के स्मारक की आधारशिला 27 जुलाई को रखी जाएगी : पर्रिकर

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि 27 जुलाई को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में स्मारक की आधारशिला रखी जाएगी।

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि 27 जुलाई को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की याद में स्मारक की आधारशिला रखी जाएगी।

इसी स्थान पर कलाम के पार्थिव शव को दफनाया गया है।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन द्वारा राज्यसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद मंत्री ने यह कही।

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “आज गुरु पूर्णिमा है, वह दिन जब हम उन्हें सम्मान देते हैं जिन्होंने हमें जीवन में अच्छी बातें सिखाईं।”

पर्रिकर ने कहा कि सरकार कलाम के स्मारक के निर्माण में सहयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में देर इसलिए हुई क्योंकि केंद्र सरकार स्मारक के लिए अतिरिक्त भूमि चाहती थी।

पर्रिकर ने कहा, “27 जुलाई को आधारशिला रखी जाएगी। इसके डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है और हम अतिरिक्त भूमि के लिए इंतजार नहीं कर रहे।”

गौरतलब है कि 27 जुलाई को कलाम की पहली पुण्यतिथि होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493