कामधेनु डेयरी पर बदमाशों का धावा, 12 भैंसों के साथ लाखों की लूट

बड़ौत के दाहा गांव में स्थित कामधेनु डेरी पर सोमवार रात बदमाशों ने धावा बोला और वहां मौजूद जय प्रकाश को खाट से बांध दिया। डेरी में नौकर चिंटू को पकड़ा और उसके पास रखे 1800 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर कमरे से बाहर आए ओमपाल को भी पकड़कर बदमाशों ने बंधक बना लिया और उनसे पांच हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया।

चार बदमाशों ने ऊपर चौबारे पर चढ़कर महक सिंह को पकड़ कर नीचे के एक कमरे में बंद कर दिया। उससे 12 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए।

इसके बाद बदमाश 12 भैंसों को खोलकर ले गए।

इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस की आहट पाकर बंधकों ने आवाज लगाई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बंधन मुक्त किया। पीड़ित ने दोघट थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डेयरी संचालक ने बताया कि लूटी गई भैंसों की कीमत करीब 11 लाख रुपए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493