‘सत्यभामासैट’ उपग्रह बनाने में शामिल छात्र प्रधानमंत्री से मिले

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में ‘सत्यभामासैट’ उपग्रह बनाने में शामिल छात्रों के एक दल ने मंगलवार को मुलाकात की। उनके साथ सत्यभामा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. बी. शीला रानी भी मौजूद थीं।

प्रधानमंत्री ने ग्रीन हाउस गैसों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक उपग्रह के निर्माण में इस दल के प्रयासों की सराहना की।

‘सत्यभामासैट’ उन बीस उपग्रहों में से था, जिन्हें इसी साल 22 जून को प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 34 का उपयोग करते हुए इसरो ने प्रक्षेपित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493