छग : सीआरपीएफ के 23 जवान दूषित पानी पीकर बीमार

यहां भर्ती सभी जवानों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जंगलों में नक्सलियों से मुकाबले के बाद जब वे अपने बेस कैंप पहुंचते हैं तो उन्हें पीने का साफ पानी भी नसीब नहीं हो पाता। जवानों ने बताया कि पेंटा बेस कैंप सहित हजारों जवान दूषित जल पीने को मजबूर हैं।

इस कैंप में पहले से ही 150वीं बटालियन के जवान डेरा जमाए हुए हैं। ऐसे में एक कैंप में दो बटालियन के जवानों को एडजस्ट करवाया गया है। जंगलों में सर्चिग के बाद जब वे कैंप लौटते हैं तो यहां पूरा आराम भी नहीं मिल पाता है। इसके अलावा कैंप में पीने के पानी के लिए हैंडपंप और बोर है। लेकिन दोनों से ही मटमैला पानी निकलता है। जवानों का कहना था कि जंगलों में तो वे जी-जान लगाकर अपना काम करते हैं, लेकिन कैंप में भी आराम नहीं मिल पा रहा है।

जवानों की मानें तो करीब सौ से अधिक लोगों की क्षमता वाले इस कैंप में 6 गुना ज्यादा जवानों को रखा गया है। जवानों ने आशंका जताई है कि यहां आ रहे मटमैले पानी के चलते और जंगलों में सर्चिग के दौरान मच्छरों की चपेट में आने से वे बीमार हो रहे हैं।

इसके अलावा बीमार होने पर उन्हें दवा भी अपनी जेब से खरीदनी पड़ती है। कैंप या उसके आसपास के क्षेत्र में इलाज की भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493