बिहार : सुशील मोदी बोले, राजद नक्सली समर्थक

पटना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां मंगलवार को बिहार की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर नक्सलियों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

मोदी ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “नक्सलियों को राजद का समर्थन हमेशा से मिलता रहा है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के 15 साल के शासनकाल में नक्सलियों को सरकार का संरक्षण मिलता रहा है।”

राज्य के गया-औरंगाबाद जिले की सीमा पर नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए हैं।

मोदी ने बिहार में इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा 450 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह छापेमारी पैसे की वसूली के लिए की गई थी, जिसमें राजनेता सहित अधिकारियों की साझेदारी थी।

उन्होंने औषधि निरीक्षकों पर राशि वसूली के लिए जानबूझकर दर्जनों मेडिकल स्टोर्स का लाईसेंस रद्द कर दिए जाने का भी आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की महागठबंधन सरकार में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493