मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर बुधवार को गायिका गीता दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हो गईं।
उनका निधन 44 साल पहले हुआ था।
लता और गीता दोनों ने ‘हम पंछी मस्ताने’, ‘अखियां भूल गईं हैं सोना’ और ‘क्या बताऊं मोहब्बत है क्या’ जैसे गीत साथ गाए।
लता मंगेशकर ने कहा, “आज मेरी सहेली गायिका गीता दत्त की पुण्यतिथि है। 1947 से हमारी दोस्ती थी। आज मुझे उसकी बहुत याद आ रही है।”
लता (86) ने 1959 की फिल्म ‘कागज के फूल’ से गीता दत्त द्वारा गार गीत ‘वक्त ने क्या किया हसीं सितम’ का लिंक भी साझा किया।
dharmpath.com dharmpath