पाकिस्तान को लेकर मोदी सरकार की नीति स्थिर नहीं : सोनिया

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को लेकर इस सरकार की नीति स्थिर नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) पर नाकाम हुई नीति का आरोप सरकार पर लगाते हुए कहा कि इसकी नीति से देश का अनादर हुआ।

सोनिया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार विदेश दौरों के बावजूद इस सरकार की नीति की बेतरतीबी और स्थिरता को लेकर मोदी सरकार कैसे जवाब दे सकती है।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के लिए इस सरकार की नीति स्थिर नहीं है। नेपाल के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। एनएसजी की सदस्यता को लेकर इसकी अपूर्ण तैयारी से हमारा अनादर हुआ, जो साल 2008 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों से पूरी तरह उलट है।”

सोनिया ने कहा, “ऐसा लगता है कि मोदी सरकार सुरक्षा व रक्षा मुद्दों पर जो हमारा रुख है, उसे बदलने में लगी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493