केजरीवाल को सिसोदिया के सलाहकार के घर चोरी में साजिश का संदेह

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार के घर चोरी में साजिश का संदेह जताते हुए गुरुवार को कहा कि सिर्फ आधिकारिक कागजात ही चोरी हुए हैं।

केजरीवाल ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर पूछा, “उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार के घर चोरी। घर में सभी कीमती सामानों को छोड़कर सिर्फ सरकारी कागजातों की ही चोरी हुई है। इसके पीछे कौन है।”

गौरतलब है कि अज्ञात लोग रविवार रात को दक्षिण दिल्ली के शेख सराय इलाके में सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश के घर में घुस गए।

वे सिसोदिया और केजरीवाल के बीच पिछले एक साल में हुई बैठकों के महत्वपूर्ण कागजातों को लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि घर में किसी कीमती सामान की चोरी नहीं हुई है।

सिसोदिया ने भी साजिश का संदेह जताते हुए कहा कि लैपटॉप, मोबाइल फोन और म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी नहीं हुई, बल्कि प्रकाश के घर से महत्वपूर्ण कागजातों को चुरा लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493