सोनिया उप्र के लिए बस यात्रा को 23 को दिखाएंगी झंडी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के लिए तीन दिवसीय बस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।

इस बस यात्रा का संदेश होगा ’27 साल, उत्तर प्रदेश बेहाल’। यह यात्रा पहले दिन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा से होकर मुरादाबाद पहुंचेगी और यहीं विश्राम करेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रमुख संजय सिंह ने यहां एक संवादाता सम्मेलन में कहा कि अगले दिन यह रामपुर, बरेली, हरदोई, कन्नौज और कानपुर को कवर करेगी।

उन्होंने कहा कि बस यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर और शीला दीक्षित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान क्या प्रियंका गांधी भी लोगों को संबोधित करेंगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।

कांग्रेस ने उप्र के सभी 18 मंडलों के लिए प्रचार अभियान प्रभारी के नामों की सूची जारी की है। हरेंदर मलिक सहारनपुर, हर्षवर्धन वाल्मीकि आगरा, हसन आरिफ अंसारी अलीगढ़, नंद गोपाल गुप्ता नंदी इलाहाबाद और राम बचन धुरिया आजमगढ़ के प्रभारी बनाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493