पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्सों में तेज तथा दक्षिण बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, पूर्णिया का 33 डिग्री और गया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 26.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath