ग्रीस के राष्ट्रीय प्रसारक ‘ईआरटी’ ने यह जानकारी दी है।
ग्रीस के उत्तरी शहर एलेक्जेंड्रॉपोलिस की स्थानीय अदालत ने इन्हें दो माह जेल में रहने की सजा दी है। यह तुर्की से सैन्य हेलीकॉप्टर से शनिवार को इस शहर में पहुंचे थे।
इन्हें पांच साल के कारावास की सजा का सामना करना पड़ सकता था, लेकिन ग्रीक न्यायाधीशों ने इस बात विचार किया कि इन्होंने अपनी सुरक्षा को उत्पन्न खतरे की वजह से विशेष परिस्थितियों के तहत यह काम किया है।
तुर्की के अधिकारियों ने इन्हें गद्दार करार देकर कहा है कि इनके प्रत्यर्पण की मांग की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath