वायुसेना का विमान लापता, तलाश जारी (लीड-2)

चेन्नई/नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते हुए शुक्रवार को लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 की तलाश के लिए अभियान जारी कर दिया गया है। विमान में 29 लोग सवार थे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। इसमें सवार लोगों में चालक दल के छह सदस्य भी शामिल हैं।

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नई दिल्ली से फोन पर आईएएनएस को बताया, “विमान ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी थी और 11.30 बजे उसे पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। खोज अभियान जारी है।”

अधिकारी ने बताया, “हमने वायुसेना के विमान की खोज के लिए तटरक्षक बल के विमानों और जहाजों को तैनात किया है।”

अधिकारियों ने कहा कि विमान में वायुसेना के जवान सवार थे।

भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी में एएन-32 विमान की खोज और राहत कार्य शुरू किया जा चुका है।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस खोज तथा राहत अभियान में पी-8 निगरानी विमान, एक डोर्नियर और चार जहाज जुटे हुए हैं और अन्य सहायता भी दी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493