लखनऊ, 23 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के करीब 200 जांच अधिकारियों और सरकारी वकीलों को यूनिसेफ आगामी 30-31 जुलाई को विशेष प्रशिक्षण देगा।
प्रधान गृह सचिव देबाशीष पांडा ने शनिवार को बताया कि प्रदेश का गृह विभाग यूनिसेफ के साथ मिलकर यह प्रशिक्षण देगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस विषय से संबंधित ताजा जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath