कश्मीर : घुसपैठ नाकाम करने में जवान शहीद

श्रीनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ को नाकाम करने में सेना के एक जवान की मौत हो गई।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में अलर्ट सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर रात में संदिग्ध आतंकवादियों को घुसपैठ करते देखा।

सूत्र ने बताया, “भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह ने सैनिकों पर गोली चलाई, जिससे एक जवान घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।”

सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों के घुसपैठिए समूह को पाकिस्तान की तरफ लौटने पर मजबूर कर दिया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493