केजरीवाल ने दलित हमलों पर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दलित समुदाय के लोगों पर हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व पर इस तरह के कृत्यों को सहयोग देने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी दलितों पर हो रहे हमलों पर लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। इस तरह के हमले शीर्ष भाजपा नेतृत्व के सहयोग से ही हो रहे हैं।”

केजरीवाल ने शुक्रवार को गुजरात के उना का दौरा कर दलित पीड़ितों से मुलाकात की। कथित गौरक्षकों ने इन दलितों को मृत गाय की खाल निकालने के आरोप में जमकर पीटा था।

केजरीवाल ने इस घटना के लिए गुजरात सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493