लेखक अमित चौधरी के घर पर पार्टी के बाद किशोर मृत मिला

कोलकाता, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पुलिस ने नामचीन लेखक अमित चौधरी के अपार्टमेंट में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में शरीक होने गए एक किशोर की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। किशोर, चौधरी के अपार्टमेंट परिसर में मिला था और उसके शरीर पर कई चोटें लगी हुई थीं।

गंभीर रूप से घायल 12वीं कक्षा के अबेश दासगुप्ता शनिवार को दक्षिणी कोलकाता के बैलीगंज में स्थित अपार्टमेंट परिसर के भूतल कार पार्किं ग में रक्त में सने मिले थे।

उन्हें बाद में एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर एक टूटी हुई बोतल का खून से सना ऊपरी हिस्सा मिला था।

पुलिस ने हालांकि शनिवार को अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन दासगुप्ता के परिवार से मिली शिकायत के बाद रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया।

अबेश की मां ने मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए पार्टी में आए सभी लोगों से पूछताछ की मांग की है।

उन्होंने कहा, “अस्पताल में सभी बच्चों ने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं देखा। वे सब कह रहे हैं कि वे कुछ नहीं जानते। यह कैसे हो सकता है? वहां एक पार्टी हो रही थी। एक हत्या हुई और उनमें से किसी को कुछ पता नहीं है? यह कैसे संभव है?”

किशोर की मां ने कहा, “पुलिस को सभी बच्चों से पूछताछ करनी चाहिए। तभी सच सामने आएगा।”

अमित चौधरी अंग्रेजी के लेखक हैं और उन्हें 2002 में उपन्यास ‘अ न्यू वल्र्ड’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493