हरपालपुर के ग्राम जोधनपुरवा निवासी हरिश्चंद्र (30) का शव गांव के बाहर बिजली के पोल में गमछे से लटकता मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि उसका भाई रात 11 बजे तक घर पर था। इसके बाद पता नहीं चला। सुबह उसका शव बिजली पोल से लटकता मिला। उसकी नाक और गुप्तांग से खून निकल रहा था। उसने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
थानाध्यक्ष आर.पी. सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath