पंजाब पुलिस ने आप विधायक को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने रविवार को दिल्ली के आप विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। यादव की गिरफ्तारी पंजाब के मुस्लिम बहुल मालेरकोटला शहर में पिछले सप्ताह कुरान को अपवित्र करने की घटना के संबंध में की गई है।

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने रविवार को दिल्ली के आप विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। यादव की गिरफ्तारी पंजाब के मुस्लिम बहुल मालेरकोटला शहर में पिछले सप्ताह कुरान को अपवित्र करने की घटना के संबंध में की गई है।

पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा कि यादव को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और उन्हें पंजाब लाया जा रहा है, जहां मालेरकोटला में एक अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा। मालेरकोटला चंडीगढ़ से 100 किलोमीटर दूर है।

यह गिरफ्तारी मालेरकोटला अदालत से यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के चंद घंटे के भीतर हुई है।

आप विधायक दिल्ली में मीडिया को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान पंजाब पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मालेरकोटला अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद हमने आज रविवार उन्हें उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विधायक के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।”

पंजाब पुलिस ने कुरान अपवित्र करने की 24 जून की घटना के संबंध में नौ जुलाई को यादव से आठ घंटे पूछताछ की थी।

पंजाब पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी द्वारा किए गए खुलासे के बाद आप विधायक को कुरान अपवित्र करने की घटना का मास्टरमाइंड करार दिया है।

मुख्य आरोपी विजय कुमार ने दावा किया है कि यादव ने इस काम के लिए उसे एक करोड़ रुपये दिए थे। कुमार ने पिछले सप्ताह एक दंडाधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे।

संगरूर पुलिस ने विजय कुमार, गौरव और नंद किशोर को कुरान अपवित्र करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और कहा था कि ये सभी दक्षिणपंथी हिंदू संगठन विहिप से संबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि मालेरकोटला में 24 जून की रात आगजनी हुई थी और उसके बाद कुरान के पóो एक नाली के पास पाए गए थे। इसके बाद 25 जून को कई वाहनों को आग लगा दी गई और अन्य संपत्तियां क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं। भीड़ ने पुलिस के साथ गोलीबारी भी की थी, जिसमें कई घायल हो गए थे।

एक भीड़ ने अकाली दल की विधायक फरजाना आलम के घर पर हमला किया और आग लगा दी, जिसके कारण सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा।

यादव ने इसके पहले कहा था कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं पंजाब पुलिस की जांच में सहयोग कर रहा हूं। मैं यहां सभी सवालों के जवाब देने आया हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493