भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर सोमवार को धूप है। साथ ही उमस भी बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है।
भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर सोमवार को धूप है। साथ ही उमस भी बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है।
राज्य की राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, इंदौर का 22.9 डिग्री, ग्वालियर का 25.4 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, इंदौर का 29.4 डिग्री, ग्वालियर का 33.1 डिग्री और जबलपुर का 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath