गोवा में इस साल सबसे ज्यादा रूसी पर्यटक पहुंचे

पणजी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। साल 2015-16 के पर्यटन सीजन के दौरान गोवा आने वाले विदेशी पर्यटकों की सूची में रूस के पर्यटक शीर्ष पर रहे। गोवा विधानसभा में सोमवार को पेश सांख्यिकी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2015 से इस साल 13 मई, 2016 तक गोवा में 106,754 रूसी पर्यटक आए।

इस सूची में 34,549 पर्यटकों के साथ ब्रिटेन का दूसरा, जबकि यूक्रेन का तीसरा स्थान रहा।

अक्टूबर 2015 से इस साल 13 मई तक 1.58 लाख विदेशी पर्यटक 798 चार्टर विमानों से गोवा घूमने आए।

गोवा देश का सबसे लोकप्रिय समुद्र तटीय पर्यटन स्थल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493