मनाली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक 25 वर्षीय इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यह पीड़िता राजधानी शिमला से 250 किलोमीटर दूर रविवार को मनाली पहुंची थी, उसी दिन महिला के साथ यह घटना घटी।
जांचकर्ता अधिकारी गांधी राम ने आईएएनएस से कहा, “पीड़िता का आरोप है कि उन दो पुरुषों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिन्होंने उसे रविवार को लिफ्ट दी थी, जब उसे टैक्सी नहीं मिल रही थी।”
उन्होंने कहा कि वे दोनों उसे मनाली के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी के अनुसार, “पीड़िता की मनाली के एक अस्पताल में जांच की गई। उसे अधिक जांच के लिए रविवार रात सुंदरनगर शहर ले जाया गया।”
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मित्र स्पीति घाटी में काजा की यात्रा के लिए उसे मनाली में अकेला छोड़कर आगे बढ़ गए थे।
विदेशी महिला पर्यटक के साथ यह दूसरी घटना है। इससे पहले मनाली में जून 2013 में एक अमेरिकी महिला के साथ तीन कैब चालकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
dharmpath.com dharmpath