उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर रहे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को भी पीछे छोड़ दिया है। वह भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोमवार को सुबह से ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बधाई देने उनके निवास पर नेताओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम चाहते हैं कि डॉ. रमन सिंह देश में सबसे लंबी पारी वाले मुख्यमंत्री बनें, ताकि प्रदेश का सर्वागीण विकास हो।
डॉ. रमन सिंह ने 7 दिसंबर, 2003 को छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने 12 वर्ष 230 दिन पूरे कर लिए हैं।
मुख्यमंत्री के निवास में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और लंबा कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए रमन सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. सिंह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में ग्यारहवें स्थान पर हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रतिनिधिमंडल में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेजेस कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर सुनील सोनी तथा पवन साय सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath