काबुल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सैन्य अभियानों के तहत 53 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रक्षा मंत्रालय के वक्तव्य के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान के 34 में से 10 राज्यों में यह सैन्य अभियान चलाए गए जिसमें 16 आतंकवादी घायल हुए हैं तथा तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संयुक्त सेना ने छापेमारी के दौरान हथियार भी बरामद किए और दर्जनों आईईडी विस्फोटकों और बारूदी सुरंगों को नष्ट किया गया।
रक्षा मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक, इन सैन्य अभियानों के दौरान अफगानी सेना के नौ जवान भी मारे गए।
गौरतलब है कि शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए भीषण आत्मघाती हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath