600 स्क्रीन पर रिलीज होगी ‘लव के फंडे’

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इंद्रवेश योगी द्वारा निर्देशित आगामी रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘लव के फंडे’ शुक्रवार को 600 स्क्रीन पर रिलीज होगी।

‘एफआरवी बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता फैज अनवर और प्रेम प्रकाश गुप्ता हैं।

यह फिल्म आज के जमाने में कॉलेज में पढ़ने वाली युवा पीढ़ी पर आधारित है।

गोवा, मुंबई और कश्मीर के कई स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग कई गई है। इसमें शालीन भनोट, रिशांक तिवारी, रितिका गुलाटी, सूफी गुलाटी, हर्षवर्धन जोशी, समीक्षा भटनागर, राहुल सूरी और पूजा बनर्जी हैं।

यह फिल्म चार जोड़ों मनन (रिशांक)-जस्सी (समीक्षा), निखिल (हर्षवर्धन जोशी)- रिया (सूफी), आर्यन (शालीन)-सोना (पूजा) और सैंडी (राहुल)-अनु (रितिका) के इर्द-गिर्द घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493