मप्र में जारी रहेगी बारिश

भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार को आसमान पर छाए बादलों के चलते गर्मी से राहत है। कई स्थानों पर बूंदाबांदी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान उज्जैन, होषंगाबाद, जबलपुर संभागों के अलावा भोपाल, इंदौर, खंडवा आदि स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही नीमच, मंदसौर, गुना, श्योपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

राज्य में जारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर का 22.6 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का 23़.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 30.7 डिग्री और जबलपुर का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493