बिहार : राजद विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सरोज यादव को अपराधियों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने इस मामले की प्राथमिकी पटना के राजीवनगर थाने में दर्ज कराई है।

बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा क्षेत्र के विधायक सरोज यादव ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजे से लेकर आठ बजे तक करीब पांच-छह बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने बताया कि फोन करने वाला अपशब्द कहते हुए खुद को कभी बिहार के मंत्री का भांजा तो कभी भतीजा बताता था।

विधायक ने बताया कि इसकी सूचना भोजपुर के पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि पटना के राजीवनगर थाने में इस मामले में लिखित आवेदन दिया है।

पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विधायक के लिखित बयान के आधार पर राजीव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी साल अप्रैल महीने में विधायक की बहन की हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493