रजनीकांत ने ‘कबाली’ की सफलता के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया

चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को फिल्म ‘कबाली’ की सफलता के लिए वितरकों, थिएटर मालिकों और अपने प्रशंसकों का आभार जताया है।

कलैपुलि एस. थानु द्वारा निर्मित ‘कबाली’ पा रंजीत द्वारा निर्देशित है।

रजनीकांत ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘कबाली’ को बड़ी सफलता दिलाने वालों का तहे दिल से आभारी हूं। निर्देशक से लेकर निर्माता तक मीडिया से लेकर प्रशंसकों तक, मैं सभी का शुक्रगुजार हूं।”

पत्र में उन्होंने अपनी छुट्टियों के बारे में भी लिखा।

उन्होंने कहा, “चूंकि मैंने फिल्म ‘कबाली’ और शंकर की ‘2.0’ में लगातार काम किया है। मुझे मानसिक और शारीरिक विश्राम की आवश्यकता थी, इसलिए मैं बेटी ऐश्वर्य धनुष के साथ दो महीने की छुट्यिों पर गया और इस दौरान मैंने कुछ चिकित्सा ली।”

अमेरिका में फिल्म की सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘कबाली’ ने मंगलवार को दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म में रजनीकांत एक डॉन की भूमिका में हैं, जो मलेशिया में तमिलों के हक की लड़ाई लड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493