लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। रेल प्रशासन प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा।
लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। रेल प्रशासन प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा।
इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि रेलवे, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी होती प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों के लिए दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम हो सके और लोगों का रिजर्वेशन कंफर्म हो सके।
उन्होंने ने बताया कि इस निर्णय के तहत 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 27 जुलाई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुरएक्सप्रेस में 29 जुलाई को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगेंगे।
इसी प्रकार 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 28 जुलाई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 30 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath