मप्र मंे निलंबित दलित आईएएस अफसर ने मांगी इच्छामृत्यु

भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में बीते तीन वर्षो से निलंबित चल रही दलित वर्ग की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अफसर शशि कर्णावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

कर्णावत ने बुधवार को आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा, “वह अपना हक पाने के लिए बीते तीन वर्षो में मुख्यमंत्री चौहान से कई बार मिल चुकी हैं, उन्हें लगातार आश्वासन दिए जाते रहे हैं, मगर उस पर अमल आज तक नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री बातें तो करते हैं, मगर आश्वासन पर अमल करने की इच्छा शक्ति नहीं है।”

उनका आरोप है कि वे दलित वर्ग से आती हैं, इसलिए उनके साथ भेदभाव और अन्याय हो रहा है। इसी माह की 14 तारीख को उन्हें जल्दी उचित कार्रवाई का भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया था, मगर उस पर अमल आज तक नहीं हुआ है, लिहाजा वे इस दुनिया को ही छोड़ना चाहती हैं।

कर्णावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि उन्होंने यह अनुमति इसलिए मांगी है, क्योंकि उन्हें इस बात का कम ही भरोसा रहा है, कि उन्हें राज्य सरकार से किसी तरह का न्याय मिल पाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493