मोदी की चुप्पी से देश अवाक है : कांग्रेस

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महत्ता के कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर कांग्रेस ने बुधवार को चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी चुप्पी से देश अवाक है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, “वह यहां (भारत में) नहीं बोलते हैं। वह अमेरिकी कांग्रेस में लगातार 40 मिनटों तक भाषण दे सकते हैं, लेकिन जब देश में मुद्दों पर बोलने की बारी आती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।”

उन्होंने कहा, “जब मोदी को देश के विभिन्न मुद्दों पर बयान देना था, तो वह चुप हो गए। मोदी की चुप्पी से देश अवाक है।”

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर दलित व गरीब विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे हाशिए पर पहुंच चुके लोग दहशत में जी रहे हैं।

उन्होंने कहा, “गुजरात में जब एक शेर एक गाय को मार डालता है, तो तथाकथित ऊंची जाति वाले लोग शव को हटाने के लिए सामने नहीं आते हैं। लेकिन जब दलित यह काम करते हैं, तो उन्हें पीटा जाता है और धमकी दी जाती है।”

सिंघवी ने कहा कि गो संरक्षण संगठन वालों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को भैंस का मांस ले जा जाने को लेकर दो असहाय महिलाओं की पिटाई कर दी।

उन्होंने कहा, “विश्वास में कमी आई है। वे एक ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिसमें कानून का कोई भय नहीं रह गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493