भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा बाधित

जम्मू, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर में गुरुवार को भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस वजह से अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई।

यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रामबन जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन हो गया जिस वजह से राजमार्ग पर यातायात बहाल होने तक अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए जीवनदायिनी है। इसी राजमार्ग से घाटी में सामानों की आपूर्ति होती है और इसी मार्ग को अमरनाथ यात्रा के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

जम्मू में लगातार बारिश से क्षेत्र की अधिकतर नदियां उफान पर हैं।

जम्मू के जानीपुर क्षेत्र के तीन लोगों (दो बच्चे शामिल) और राजौरी जिले में एक महिला की बाढ़ की वजह से बुधवार को मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493