वहीं पुलिस ने आवाज लगाकर युवकों को बाहर बुलाया और अपने साथ लेकर थाने पहुंच गई।
टिकरापारा पुलिस ने बताया कि पुलिस रात्रि गस्त की टीम पुजारी पार्क के पास स्थित कब्रिस्तान के सामने कई बाइक खड़ी देख कब्रिस्तान में गई।
पुलिस ने कब्रिस्तान में डरावनी तस्वीरें कैद करते 10 युवकों को गिरफ्तार किया। सभी युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवकों ने जो कहानी बताई उससे पुलिस वाले हैरान रह गए।
युवकों ने कहा कि वे यूट्यूब पर हॉरर वीडियो डालना चाहते थे, इसलिए भूत खोजने गए थे। भूत नहीं मिला तो वे खुद ही भुतहा हरकतें कर वीडियो बनाने लगे थे। सभी लड़के शहर से लगे छेरीखेड़ी गांव के हैं।
dharmpath.com dharmpath