बिहार में बदली छाई, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं।

पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी जबकि नेपाल से सटे कुछ हिस्सों में औसत बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री और पूर्णिया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पूर्णिया और पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 0.40 मिलीमीटर और पूर्णिया में 2.00 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493