गोवा में रक्षा प्रदर्शनी का प्रस्ताव नहीं : मंत्री

पणजी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के उद्योग मंत्री महादेव नाइक ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में निकट भविष्य में रक्षा प्रदर्शनी 2016 के आयोजन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

नाइक ने राज्य विधानसभा में कहा, “कार्यक्रम की एक बार फिर मेजबानी के लिए सरकार को अभी तक इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।”

चार दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी इस साल दक्षिण गोवा के नाकुएरी पहाड़ी मैदान में हुई थी, जो पणजी से 45 किलोमीटर दक्षिण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493