प्रो कबड्डी लीग : सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे पटना-पुणे, जयपुर-टाइटंस

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-4 अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ गया है। हैदराबाद में 29 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीमें- पटना पाइरेट्स, तेलुगू टाइटंस, जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पल्टन खिताबी मुकाबले के लिए संघर्ष करेंगी।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-4 अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ गया है। हैदराबाद में 29 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीमें- पटना पाइरेट्स, तेलुगू टाइटंस, जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पल्टन खिताबी मुकाबले के लिए संघर्ष करेंगी।

दिल्ली लेग (चरण) में बुधवार को राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुए मुकाबले में बेंगलरू बुल्स को रोमांचक मुकाबले में पुणे ने 36-33 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। हालांकि, यह मौका टीम को यूृ-मुम्बा के बेहतरीन प्रदर्शन न देने का कारण मिला।

यू-मुम्बा की टीम गुरुवार को हुए मुकाबले में दिल्ली को सेमीफाइनल में 20 अंकों के अंतर से हराने में नाकामयाब रही और इस कारण सीजन-3 में तीसरा स्थान पाने वाली पुणे को यह अवसर हासिल हुआ।

इससे पहले, 24 जुलाई को हुए मुकाबले में तेलुगू टाइटंस ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-23 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सीजन-4 के लीग स्तर की समाप्ति के बाद तालिका में शीर्ष पर काबिज पटना ने 14 में से 10 मुकाबले जीते और चार में हार का सामना करना पड़ा।

जयपुर और पटना पाइरेट्स ने पहले ही प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था।

हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में 29 जुलाई को दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला पटना का पुणे से होगा। वहीं, दूसरे मच में टाइटंस और जयपुर आमने-सामने होंगे।

लीग के चौथे संस्करण में पटना से हुए दो मुकाबलों में पुणे को मात मिली है। इसलिए, पुणे को एक अलग रणनीति के साथ भिड़ना होगा। तालिका में 42 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज पुणे ने 14 में से छह मैच जीते और छह हारे तथा दो मुकाबले टाई रहे।

लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए उत्साहित पटना की टीम में बाजीराव होड़गे प्रदीप और कुलदीप जैसे डिफेंडर हैं, तो वहीं प्रदीप नरवाल (कप्तान), राजेश मोंडल जैसे रेडर शामिल हैं, जिन्होंने लीग तालिका में 52 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज टीम को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

पुणे की टीम में रविंदर पहल और मंजीत चिल्लर (कप्तान), अजय ठाकुर, नितिन तोमर और दीपक निवास हुड्डा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके दमदार खेल ने टीम को लीग की दौड़ में बनाए रखा है।

शुक्रवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना तेलुगू टाइटंस से होगा। अपने पहले दो मुकाबलों में जयपुर को टाइटंस से हार मिली है।

लाग के पहले संस्करण का खिताब जीतने वाली और सीजन-4 की तालिका में 14 मुकाबलों में से आठ में जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना कर 47 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज जयपुर टीम ने हालांकि, सबसे पहले चौथे संस्करण के सेफाइनल में प्रवेश किया।

अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तालिका में जयपुर को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंची तेलुगूू टीम तालिका में 50 अकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में से आठ में जीत और चार में हार का सामना किया।

टीम के पास कप्तान राहुल चौधरी, सुकेश हेगड़े, संदीप नरवाल, जसमेर सिंह गुलिया और नीलेश सोलंकी जैसे खिलाड़ी हैं, जो हारी हुई बाजी को जीत में तब्दील करने में माहिर हैं और उन्होंने कई मौंकों पर इस बात को साबित करके भी दिखाया है। हालांकि, जयपुर के पास भी दमदार खिलाड़ियों की कमी नहीं है।

दूसरी बार लीग खिताब जीतने के लिए आतुर जयपुर के पास जसवीर सिंह, राजेश नरवाल और शब्बीर बप्पू जैसे रेडर तथा रण सिंह, अमित हुड्डा जैसे डिफेंडर हैं, जो तेलुगू की मजबूत टीम पर भारी पड़ सकते हैं।

सेमीफाइनल मुकाबलों में चारों टीमें खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की कोशिश के लिए पूरा जोर लगाएंगी। देखना यह है कि किसकी कोशिश कामयाब होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493