मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 184.29 अंकों की तेजी के साथ 28,208.62 पर और निफ्टी 50.50 अंकों की तेजी के साथ 8,666.30 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.45 अंकों की तेजी के साथ 28,108.78 पर खुला और 184.29 अंकों या 0.66 फीसदी तेजी के साथ 28,208.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,240.20 के ऊपरी और 28,064.90 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 21.15 अंकों की तेजी के साथ 8,636.95 पर खुला और 50.50 अंकों या 0.59 फीसदी तेजी के साथ 8,666.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,674.70 के ऊपरी और 8,625.25 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 77.40 अंकों की तेजी के साथ 12,573.28 पर और स्मॉलकैप 72.88 अंकों की तेजी के साथ 12,281.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं (2.30 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.50 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.49 फीसदी), रियल्टी (0.95 फीसदी) और वाहन (0.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों पूंजीगत वस्तुओं (0.84 फीसदी), धातु (0.74 फीसदी), औद्योगिक (0.44 फीसदी) और तेल व गैस (0.12 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
dharmpath.com dharmpath