हेमंत सोरेन का एडीजी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

रांची, 28 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा में झारखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता की एक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। उनके अनुसार गुप्ता ने ऐसी टिप्पणी की है जो जनजातीय समुदाय के लिए अपमानजनक है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने विधानसभा सचिव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अनुराग गुप्ता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दिया है। मैंने उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।”

उन्होंने कहा, “यह मुद्दा सरकार के संज्ञान में भी लाया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ।”

सोरेन ने रविवार को एडीजी गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसे प्राथमिकी में नहीं बदला गया। यह शिकायत गुप्ता और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव की बातचीत की एक सीडी पर आधारित है।

आरोप है कि एडीजी ने इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कथित रूप से राव को फोन किया था और कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में मतदान करना सुनिश्चित कराने के लिए उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की थी।

निर्मला देवी, साव की पत्नी हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्ववाली राज्य की भाजपा सरकार ने साव पर अपराध नियंत्रण कानून (सीसीए) भी लगाया था जिसे झारखंड उच्च न्यायालय ने हटा दिया।

रिकार्ड की हुई बातचीत में गुप्ता ने साव से कथित रूप से कहा है- “हेमंत सोरेन आपको जेल भेज देंगे। वे सब आदिवासी लोग हैं और वे कभी आपका समर्थन नहीं करेंगे।”

सोरेन ने कहा कि गुप्ता के शब्दों से आदिवासी समुदाय के लोगों का अपमान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493