दरभंगा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन लगाएगी 6 फेरे

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छह फेरों में करेगा।

इस निर्णय के तहत 05513 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 2, 9, 16, 23, 30 अगस्त एवं 6 सितंबर दिन प्रत्येक मंगलवार को दरभंगा से तथा 05514 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 4, 11, 18, 25 अगस्त एवं 1, 8 सितंबर प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जाएगी।

इसी प्रकार 05513 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी दरभंगा से 17.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 22.50 बजे, बलिया से 23.50 बजे दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 1.05 बजे, वाराणसी से 3.45 बजे छूटकर दूसरे दिन छिवकी, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल तीसरे दिन नासिक रोड तथा कल्याण स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 5.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05514 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.30 बजे प्रस्थान कर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, दूसरे दिन इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, छिवकी स्टेशनों पर रुकते हुए वाराणसी से 15.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.55 बजे, बलिया से 18.17 बजे, छपरा से 20.40 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, तीसरे दिन समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा 2.30 बजे पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक एवं जनरेटर सह लगेज यान के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493