बिहार में बारिश

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और रूक-रूककर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम और तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावा, गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और पूर्णिया का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 45.60 मिलीमीटर और पूर्णिया में 0.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493