सेविले (स्पेन), 29 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के स्ट्राइकर सिरो इमोबाइल ने रोम स्थित क्लब लाजियो के साथ करार कर लिया है।
सेविला के साथ बीता सीजन इमोबाइल के लिए बेहद खराब रहा था। वह बीते साल गर्मियों मे बोरूसिया डार्टमंड से सेविला पहुंचे थे।
इमोबाइल ने सेविला के लिए 15 मैच खेले और चार गोल किए। इसके बाद वह लोन पर आधारित करार के तहत तुरिनो चले गए।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेनिश क्लब ने 26 साल के इमोबाइल की विदाई की पुष्टि बुधवार को की।
dharmpath.com dharmpath